राज्य समाचार

पत्नी की हत्या कर फाँसी में झूला युवक

राजनांदगांव, 21 जनवरी । डोंगरगढ़ से सटे अछोली में एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की शिनाख्ती के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले महेश्वर वर्मा और उसकी पत्नी संगीता वर्मा के बीच पारिवारिक मनमुटाव था। दोनों का विवाह सालभर पहले हुआ था। विवाद के बाद से पत्नी अपने सास-ससुर के साथ रहने के पक्ष में नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहा-सुनी होती थी। पति अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए पत्नी को जोर दे रहा था। आपसी विवाद के बाद पत्नी अपने मायके बोरतलाव चली गई थी। इसी बीच 19 जनवरी बुधवार को पति पत्नी को लेने के लिए बोरतलाव गया और गुरुवार को दोनों घर जाने के लिए निकले। इधर शुक्रवार सुबह को अछोली-बेलगांव मार्ग में स्थित एक पुलिया के किनारे पत्नी का शव मिला। वहीं नजदीक के खेत के एक पेड़ में पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
इस संबंध में डोंगरगढ़ एसडीओपी केके पटेल ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि शिनाख्ती के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। इधर पति-पत्नी का शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। दोनों के बीच के विवाद को देखकर परिजनों को जान लेने और गंवाने का अनुमान नहंी था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button