राज्य समाचार

विधायक राजू सिन्हा ने खिलाड़ियों को मोमेन्टो, पदक एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

महासमुंद । राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पदक सम्मान समारोह का आयोजन गुरूवार को नवकिरण अकादमी मे आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मोमेन्टो, पदक, सम्मान राशि बैक ड्राफ्ट 21000 व ब्लेजर देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रियांशु साहू बेसबाल 17 वर्ष, झलेन्द्र कुमार साहू बेसबाल 19 वर्ष, कु. डोमेश्वरी साहू बेसबाल 14 वर्ष, शा.उ.मा.वि.भोरिंग व बबिलास मुर्मू कबड्डी 14 वर्ष, योगेश सागर कबड्डी 14 वर्ष जे.एम.एस.उ.मा.वि जगदीशपुर शामिल है। साथ ही व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई शा.उ.मा.वि.भोरिंग व हेमन्त बारीक जे.एम.एस.जगदीशपुर को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहो और दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनो। उन्होंने जिले के व्यायाम शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक खिलाड़ी तैयार करने प्रोत्साहित किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहनराव सांवत ने जिले के व्यायाम शिक्षकों को अपने कार्यशैली में प्रभावी परिवर्तन करते हुऐ खिलाड़ियों के योग्यतानुसार खेल चयन की बात कही। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजनी बरमाल द्वारा आगामी सत्र 2024-25 का जिला वार्षिक खेल कैलेण्डर हेतु व्यायाम शिक्षकों को स्थान चयन कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर कैलेण्डर अनुसार खेल सम्पादन की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदीप चन्द्राकर, संदीप दीवान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, मंगेश टंकसाले, सतीश नायर सहायक संचालक, नंदकिशोर सिन्हा सहायक संचालक, रमेश साहू, बन्टी शर्मा उपस्थित थे।   

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button