राज्य समाचार

महिलाओं ने की एसपी से शिकायत, गांव में लगातार बढ़ रहा कारोबार

बलौदा बाजार (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अवैध शराब बिक्री की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। गांव-गांव में हो रहे इस अवैध कारोबार से महिलाएं और युवा सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

मंगलवार को जिले के अर्जुनी, टोनाटार, भद्रपाली सहित कई गांवों की भारत माता वाहिनी की महिलाएं एसपी और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने गांवों में कोचियों द्वारा शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महिलाओं ने बताया कि, शराब विक्रय से उनका जीवन कठिन हो गया है। युवा नशे की लत में पड़ रहे हैं और गांव में विवाद बढ़ रहे हैं। शराब माफिया विरोध करने वालों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते हैं। महिलाओं का कहना है कि, आधा दर्जन से अधिक घरों में अवैध शराब बिक रही है। हालांकि शासकीय शराब दुकानें है।

लेकिन सेल्समैन और कोचियों की सांठगांठ से यह कारोबार बढ़ रहा है। बाइक पर शराब ले जाने के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इस पर आबकारी विभाग और पुलिस की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है। महिलाओं ने मांग की कि प्रशासन अवैध शराब विक्रय पर सख्त कार्रवाई करे। विरोध के दौरान पांच महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button