राज्य समाचार

महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। राजधानी में सोमवार तड़के महिला आरक्षक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला आरक्षक का शव कमरे में चुन्नी से लटका हुआ मिला।
फिलहाल किसी प्रकार के कारण का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षक दुर्गा साहू पति दिनेश साहू रायपुर ग्रामीण के नवापारा गोबरा थाने में पदस्थ थी और 2008 बैच की थी। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर तेलीबांधा क्षेत्र के कांशीराम नगर स्थित अपने ससुराल आई थी। सोमवार तड़के पति दिनेश साहू की नींद खुली तो देखा कि दुर्गा कमरे में फंदे से लटकी हुई है। पंखे के सहारे उसने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची तेलीबांधा थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला आरक्षक कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने पति के घर आई थी। इससे पहले 16 जुलाई को गरियाबंद में रमेश सेन ने अपने सर्विस राइफल से पहले पत्नी शोभा सेन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर लिया था।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button