राज्य समाचार

सीएम भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल पंचतत्व में विलीन

मुख्यमंत्री की माँ की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल

Spread the love

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल पंचतत्व में विलीन हो गई है। सीएम भूपेश बघेल ने नम आंखों से मां को मुखाग्नि दी। इससे पहले भिलाई स्थित सीएम आवास से मुक्तिधाम तक अंतिम यात्रा निकाली गई। मुक्ति धाम उम्दा रोड भिलाई 3 में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

भूपेश बघेल की मां बिन्देश्वरी देवी बघेल का रविवार को निधन हो गया था। इस दौरान प्रदेश के पूरे मंत्रिमंडल के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेताओं और हाईकोर्ट के न्यायाधीश व आमजन उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। जहां सुबह सबसे पहले दर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पहुंचे।
अंतिम यात्रा में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, एडीजी अशोक जुनेजा, छतीसगढ़ प्रान्त संघचालक विसराराम यादव, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, रायपुर आईजी आनन्द छाबड़ा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पी रामचंद्रनन मेनन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साह, मंत्री कवासी लखमा पहले ही भिलाई पहुंच गए थे और अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा।
मां बिंदेश्वरी देवी की अंतिम यात्रा जैसे ही शुरू हुई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फूट फूटकर रोने लगे। किसी तरह उन्हें लोगों ने संभाला और ढांढस बंधाया। फिलहाल पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया जा रहा है। इस दौरान हजारों कार्यकर्ता और लोग उसमें शामिल हैं। बिन्देश्वरी बघेल पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद शोक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button