मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी का बड़ा खुलासा, बोलीं-‘बिना वजह फिल्मों से कर दिया जाता था बाहर’

बॉलीवुड शिल्पा शेट्टी आज भले ही फिल्मों की दुनिया से अलग हैं, लेकिन आए दिन वह किसी न किसी वजह से खबरों में बनीं रहती हैं। आपको बता दें कि आजकल शिल्पा शेट्टी टीवी शो Super Dancer Chapter 3 में जज की भूमिका निभाते हुए नजर आ रही हैं। शिल्पा का यह शो दर्शकों को खूब पसंद आता है। शो में शिल्पा अक्सर बच्चों के साथ मस्ती करते हुए अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन्हीं सब के बीच शिल्पा ने अपने लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातों का खुलासा किया है, जिसकी काफी चर्चाएं हो रही हैं। बता दें कि शिल्पा ने हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ से बात करते हुए अपनी फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल लाइफ को लेकर बात कीं। बातचीत के दौरान शिल्पा ने अपने स्कीन कलर को लेकर भी खुलासा किया है।
आपको बता दें कि शिल्पा ने साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल के साथ नजर आईं थीं। फिल्म में उन्होंने सीमा चोपड़ा नाम की लड़की का रोल निभाया था, जिसे उसका बॉयफ्रेंड उसके पिता से बदला लेने के लिए मार देता है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी लेकिन शिल्पा हमेशा से इस फिल्म को लेकर काफी कुछ कहती हैं। इसी बीच ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ से एक बार अपने दर्द को बयान किया हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button