राजनीतीराज्य समाचार
ब्रेकिंग न्यूज़ : राज्यपाल ने भूपेश को दिया मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने का आमंत्रण, शपथ कल शाम 4:30 बजे
रायपुर। इंडियन नेशनल कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेश बघेल ने आज राजभवन आकर सरकार गठन करने का दावा पेश किया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रतिनिधि के तौर पर राज्यपाल के सचिव सुरेन्द्र कुमार जायसवाल ने उनका दावा पत्र ग्रहण किया।
उसके पश्चात राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 17 दिसंबर को शाम 4:30 बजे भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। इस आशय का पत्र राज्यपाल के सचिव जायसवाल ने बघेल को सौंपा।
इस अवसर पर विधायक रविन्द्र चौबे, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, रामपुकार सिंह, मोहम्मद अकबर, मनोज मंडावी, कवासी लखमा, शिवकुमार डहरिया, अमरजीत भगत, विकास उपाध्याय एवं देवेन्द्र यादव उपस्थित थे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now