राष्ट्रीय खबरें

सफाईकर्मियों के पैर धोने से मोदी सरकार के पाप नहीं धुलेंगे:मायावती

Spread the love

बीएसपी चीफ मायावती ने प्रधानंमत्री मोदी की ओर से प्रयागराज में सफाईकर्मियों के पैर धोने और कुंभ में स्नान करने की तीखी आलोचना की है. मायावती ने पूछा, संगम में शाही स्नान करने और सफाई कर्मचारियों के पैर धोने से क्या मोदी सरकार के पाप धुल जाएंगे. मायावती ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों को मोदी सरकार की ओर से दिए गए 2000 रुपये पर भी सवाल किए.
मायावती ने ट्वीट कर सवाल किया कि क्या सफाईकर्मियों के पैर धोने से मोदी सरकार की वादाखिलाफी,जनता से विश्वासघात और दूसरे सरकारी ज़ुल्म- ज्यादती खत्म हो जाएंगे. क्या नोटबंदी,जीएसटी,जातिवाद, द्वेष और सांप्रदायिकता आदि की जबरदस्त मार से त्रस्त लोग क्या बीजेपी को इतनी आसानी से माफ कर देंगे?

मायावती ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि सरकार को किसानओं और खेतिहर मजदूरों में अंतर करना चाहिए. चुनाव से पहले 500 रु महीने की सहायता भूमिहीन खेतिहर मजदूरों के लिए ठीक हो सकती है लेकिन किसानों के लिए नहीं. किसान अपनी फसलों की पैदावार की वाजिब कीमत चाहते हैं. बीजेपी सरकार 5 साल में यह सुनिश्चित नहीं कर पाई. यह उसकी बड़ी नाकामी है. यह विफलता है.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button