राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मुख्यमंत्री बघेल तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के लिए होंगे रवाना, केंद्र के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में भी होंगे शामिल

Spread the love

05.08.22| CM भूपेश बघेल आज तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के लिए रवाना होंगे। आज वह दिल्ली में केंद्र के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में भी शामिल होंगे। दरअसल, मंहगाई और बेरोजगारी पर आज कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। जिसके तहत आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस द्वारा आज राजभवन घेराव की भी योजना है। आज राजधानी में आयोजित धरना प्रदर्शन में सीएम भूपेश भी शामिल हुए। राजधानी में आयोजित धरना प्रदर्शन में सीएम भूपेश शामिल हुए और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मोदी के आने के बाद देश में महंगाई बढ़ गई है। केंद्र सरकार सभी एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन को बेच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आम जनता की लड़ाई लड़ रही है और हमेशा लड़ती रहेगी। उन्होंने नेशनल हेराल्ड को लेकर अपने बयान में कहा कि इसे तो अंग्रेज भी बंद नहीं कर पाए थे। ये सरकार क्या करेगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button