राजनीतीराज्य समाचार

लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित होगी- बघेल

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित होगी।भूपेश बघेल ने आज राजीव भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद संगठन की बैठक ली।
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मसले पर बातचीत हुई। यह बात सामने आई कि आगामी चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित होने का प्रस्ताव पारित हुआ।
एक सवाल के जवाब में बघेल ने कहा कि संगठन से जुड़े लोगों के साथ विचार विमर्श के बाद ही मंत्री मंडल का गठन किया गया। क्षेत्रियता और सामाजित संतुलन का ध्यान रखा गया। क्या लोकसभा चुनाव भी आपके नेतृत्व में लड़ा जाएगा सवाल को बघेल टाल गए।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा गया था। लोकसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button