राजनीतीराज्य समाचार

20 को आ सकती है भाजपा प्रत्य़ाशियों की पहली सूची

20 तारीख को उन 18 प्रत्याशियों के घोषणा होने की संभावना है

Spread the love

रायपुर। भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची 20 अक्टूबर को आ सकती है। एकात्म परिसर में कल भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की मैराथन बैठक चली, जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे, केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित थे। सभी 90 सीटों के लिए पैनल तैयार कर लिए गए हैं। 20 तारीख को उन 18 प्रत्याशियों के घोषणा होने की संभावना है जहां पहले चरण का चुनाव होने जा रहा। बैठक में कुछ ऐसे भी नेता थे जो खुद टिकट के दावेदार हैं। जब उनकी सीट पर चर्चा का समय आया उन्हें बाहर रखा गया। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण के जहां चुनाव होने हैं ऐसी तीन सीटों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मंत्री व्दय केदार कश्यप एवं महेश गागड़ा के नाम पर विचार करने में ज्यादा समय नहीं लगा। बाकी पंद्रह सीटों के प्रत्याशी चयन पर गहन विचार विमर्श चला। सूत्रों का यह भी कहना है प्रदेश सरकार के पांच ऐसे मंत्री हैं जिनका नाम पैनल में फंसा हुआ है। कुछ ऐसे वर्तमान विधायक हैं, कमजोर परफार्रमेंस के कारण उन पर तलवार लटकी हुई है। उल्लेखनीय है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर हर विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन को लेकर वहां के पदाधिकारियों से गुप्त मदान कराया गया है। गुप्त मतदान में जो नाम सूझाए गए उन पर देर तक विचार मंथन होते रहा। पहली सूची लेकर कल सौदान सिंह, अनिल जैन एवं सौदान सिंह दिल्ली जाएंगे। 20 को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है, जिसमें पहले उन्हीं 18 विधानसभा के नामों पर चर्चा होगी जहां प्रथम चरण का मतदान होने जा रहा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button