राज्य समाचार
तीन IPS अफसर मुख्यालय तलब, पीएचक्यू में फेरबदल की हलचल तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन वरिष्ठ आईपीएस अफसर अब से कुछ देर पहले रवि नगर स्थित संघ मुख्यालय जागृति मंडल पहुंचे। बताया जा रहा है कि जहां डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद थे।
बता दें कि जागृति मंडल, आरएसएस का प्रान्त मुख्यालय है। जिन अफसरों को बुलाया गया था, उनमें एडीजी (नक्सल आपरेशन) विवेकानन्द, डीआईजी आरएन दास समेत एक अन्य शामिल हैं। अफसरों को किस लिए संघ मुख्यालय बुलाया गया था फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now