राज्य समाचार

आतंक के घेरे से निकल पहली बार बच्चों ने देखा विकास और उन्नति का मॉडल

Spread the love

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। समर कैम्प 2025 के तहत एक्सपोजर विजिट में नियद नेल्लानार और माओवाद प्रभावित इलाके के बच्चों ने पहली बार बीजापुर आकर विकास और उन्नति के मॉडल को देखा। मिनगाचल नदी पार पेदाजोजेर, कमकानार, जारगोया, चिन्नाजोजेर, उसूर के पुजारी कांकेर, चाटलापल्ली, संकनपल्ली के बच्चों ने बीजापुर आकार कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सेंट्रल लाइब्रेरी, नवोदय विद्यालय, एजुकेशन सिटी, लोहा डोंगरी का भ्रमण कर बदलते बीजापुर और विकसित भारत के नए दौर का अनुभव किया।

माओवाद से पीड़ित बीजापुर के ऐसे गांव जहां सालों से बंद पड़े स्कूलों को जिला प्रशासन ने अथक प्रयासों से फिर से खोलने में सफलता पाई। इन गांव के हजारों बच्चे जिन्होंने कभी जिला मुख्यालय तक का सफर नहीं किया और आधुनिक भारत के साथ बदलते बीजापुर की तस्वीर से अंजान रहे उन बच्चों को कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर एक्सपोजर विजिट के तहत बीजापुर भ्रमण कराया गया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीजापुर में बच्चों ने कलेक्ट्रेट के सभागार में कलेक्टर संबित मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार से मुलाकात की। कलेक्टर ने बच्चों से सवाल जवाब कर भ्रमण के अनुभव को साझा किया ।

बच्चों ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। कलेक्टर ने पूछा आपके गांवों में क्या चाहिए तब बच्चों ने कहा कि जैसा स्कूल यहां है वैसा हमारे गांव में भी चाहिए। कलेक्टर ने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने और विकास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कलेक्ट्रेट में बच्चों को जाति प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया, आधार कार्ड, भू अभिलेख कोषालय आदि का भ्रमण कर काम काज की जानकारी दी गई।

जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, ओपीडी, ब्लड बैंक, एक्सरे मशीन, आपातकालीन कक्ष में इलाज की जानकारी दी गई। सिविल सर्जन, चिकित्सक और स्टाफ नर्स ने बच्चों से मुलाकात कर मेडिकल क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया ।

सेंट्रल लाइब्रेरी में बच्चों ने टेलीस्कोप से अंतरिक्ष की गतिविधियों को देख रोमांच का अनुभव किया। यहां वीआर सेट से मनोरंकन और एजुकेशन मूवी को देख कर आनंद का अनुभव किया। सेंट्रल

लाइब्रेरी में बच्चों ने भवन में उपलब्ध लर्निंग किट से एक्टिविटी लर्निंग का काफी मजा लिया।

एजुकेशन सिटी में शासन द्वारा स्थापित विभिन्न शैक्षणिक भवनों का अवलोकन कर जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण कराकर विद्यालय की उपलब्धियों और गुणवत्ता से परिचय कराया गया।

बच्चों ने यात्रा का काफी आनंद लिया और कहा कि हम लोग पढ़ लिख कर यहां आयेंगे और अच्छा काम कर अपने माता पिता और समाज का नाम रोशन करेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button