राजनीतीराष्ट्रीय खबरें
शिवराज सिंह चौहान की जनयात्रा की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करने पर SP का ट्रांसफर
भोपाल राजगढ़ की SP सिमाला प्रसाद का ट्रांसफर पुलिस मुख्यालय किया गया है। पिछले दिनों कांग्रेस ने सिमाला की भाजपा के पक्ष में काम करने की शिकायत चुनाव आयोग से की थी, जिसके बाद उनका ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की जनयात्रा की तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर की थी। भिंड से सांसद और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भगीरथ प्रसाद की बेटी हैं। राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आदेश में राजगढ़ की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद को हटाया गया है और उन्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now