राज्य समाचार

28 लाख 50 हजार के ईनामी 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Spread the love

दंतेवाड़ा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में 28 लाख 50 हजार के ईनामी 4 महिला नक्सली सहित 12 नक्सलियों ने आज बुधवार को लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक कुल 1005 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, इनमें से 205 इनामी नक्सली भी शामिल है। जिला प्रशासन की तरफ से लगातार नक्सल मार्ग में भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 आत्मसमर्पित नक्सिलयों में 1. चंद्रना, गंगालूर (डीकेएसएम/पश्चिम बस्तर डिवीजन अध्यक्ष) ईनामी आठ लाख, 2. अमित उर्फ हिंगा बारसा, जगरगुंडा (डीकेएसएम कंपनी नंबर 10 सदस्य) ईनामी आठ लाख, 3. अरुणा (डीकेएसएम मेडिकल टीम सदस्य) ईनामी पांच लाख, 4.देवा कवासी (लाइन नंबर 32 कमांडर) ईनामी तीन लाख , 5.राजेश मड़काम (डीकेएसएम बीजापुर अध्यक्ष) ईनामी दो लाख , 6. पायके ओयाम (परिया कमेटी पार्टी सदस्य) ईनामी एक लाख, 7. कोसा सोढ़ी ईनमी(आरपीसी सदस्य) 50 हजार, 8. महेश लेकाम(आरपीसी सदस्य) ईनामी 50 हजार, 9. राजू करटाम (आरपीसी सदस्य) ईनामी 50 हजार, 10 हिड़मे कोवासी इन पर इनाम घोषित नहीं था, 11. जीबू उर्फ रोशन इन पर इनाम घोषित नहीं था, 12. अनिल लेकाम इन पर इनाम घोषित नहीं था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button