राज्य समाचार
धरती आबा के तहत 42 आदिवासी किसानों को प्रदान किया गया वन अधिकार पत्र
सारंगढ़ बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे, पटवारी और वनकर्मी बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत भोगडीह के किसानों के खेतों में जाकर रकबा और त्रुटि सुधार कर वन अधिकार पत्र प्रदान करने की कानूनी प्रक्रिया को पूरा किए।
यह लाभ मिलने से 42 किसान पीएम किसान सम्मान निधि और धान पंजीयन सहित अन्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे। यह धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन अंतर्गत आदिवासी किसानों को सुविधा प्रदान किया जा रहा है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
