राज्य समाचार

डॉ. रूद्रपाल के समर्थन में आए स्वास्थ्यकर्मी, हड़ताल की चेतावनी

 

कोरबा. खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) कटघोरा डॉ. रूद्रपाल सिंह को पद से हटाए जाने का स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध किया है। उन्हें बीएमओ बनाए रखने की मांग की है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि बिना उचित कारण डॉ. रूद्रपाल को हटाया जाना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों ने इसे मनोबल को हतोत्साहित करने वाला कदम बताया है। बीएमओ रुद्रपाल को पद से हटाए जाने के बाद रविवार को कटघोरा में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन की बैठक हुई। इसमें 100 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने कहा कि डॉ. रूद्रपाल सिंह 2015 से कटघोरा में खंड चिकित्सा अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन करते आए हैं। इस अवधि में उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं हुई है। कोविड- 19 में जब कटघोरा कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया था, तब डॉ. रूद्रपाल ने पूरी क्षमता से काम किया और कोविड की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। उनके खिलाफ कभी शिकायत नहीं मिली। कर्तव्य में लापरवाही का कोइ मामला सामने नहीं आया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन ने कोरबा जिला प्रशासन से तुरंत डॉ. रूद्रपाल को खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर बहाल करने की मांग है। अन्यथा सामुहिक अवकाश एवं धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संघ का कहना है कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो छत्तीसगढ़ स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन बेमियादी हड़ताल पर जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को कोरबा जिला प्रशासन ने डॉ. रूद्रपाल को कटघोरा खंड चिकित्सा अधिकारी के पद से हटा दिया था। उनकी जगह डॉ. रंजना तिर्की को नया खंड चिकित्सा अधिकारी बनाया था। तभी से कटघोरा में स्वास्थ्य कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button