राज्य समाचार

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने मांगी मुराद

छठ महापर्व सम्पन्न, 36 घंटे तक चले महाव्रत का पारायण

रायपुर। उगते सूर्य को अर्घ्य के देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न हो गया। राजधानी के समता कॉलोनी स्थित आमातालाब छठ घाट में शुक्रवार को सुबह विश्वकर्मा महिला मंडल दुलार धर्म शाला की महिलाओं ने पूजा के लिए बनाए गए घाटों में जल में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की।

इसके साथ ही 36 घंटे तक चले महाव्रत का पारायण भी किया। छठी मइया कर दें हर मुराद पूरी, घर-घर बांटे लड्डू व ठेकुआ का गीत गाते हुए शुक्रवार की सुबह समता कॉलोनी स्थित आमातालाब में बनाए गए घाटों पर व्रती महिलाएं उमड़ पड़ीं। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगी। इसके बाद व्रत का पारायण किया। सुबह से ही छठ घाट में परिवार सहित महिलाएं सूर्य देवता के दर्शन कर अर्घ्य देने के लिए उपस्थित थी। शानदार भक्ति गीतों के बीच बच्चों ने जमकर आतिशबाजी भी की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शुक्रवार की सुबह छठ व्रतियों ने पूजन अर्चन कर उगते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। इसके साथ ही आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन हुआ। इस अवसर पर विश्वकर्मा महिला मंडल दुलार धर्म शाला की महिला सदस्यों में श्रीमती शकुंतला विश्वकर्मा,नेहा विश्वकर्मा,मंदाकिनी विश्वकर्मा,पिंकी विश्वकर्मा,गीता विश्वकर्मा,राधा विश्वकर्मा,के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button