राज्य समाचार
कांकेर में आईईडी ब्लास्ट: डीआरजी के तीन जवान शहीद

कांकेर । कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान हुए विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए। सभी घायलों को जंगल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी जवानों की टीम कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों का डंप बरामद करने निकली थी। आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन जवान घायल हो गए।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बस्तर आईजी पी सुन्दराज ने इसकी पुष्टि की है।