राजनीतीराज्य समाचार

युवा कांग्रेस ने डी पुरंदेश्वरी का किया पुतला दहन, साथ ही नारेबाजी भी की गई

Spread the love

24.08.22| बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर दिए गए बयान के विरोध में आज युवा कांग्रेस ने डी पुरंदेश्वरी का पुतला दहन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही नारेबाजी भी की गई और चेतावनी देते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेगी तो आने वाले समय में और भी उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।

पूर्व मीडिया विभाग चेयरमैन तुषार गुहा ने कहा की आज प्रदेश के माटी पुत्र मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के जन्मदिन पर प्रदेश का हर वर्ग चाहे वह किसान हो युवा हो आदिवासी हो महिलाएं हो सभी आज दीर्घ स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं उसी दिन बीजेपी की प्रदेश प्रभारी प्रदेश में आकर माननीय मुख्यमंत्री के विरोध में आपत्तिजनक टिप्पणी करती है और उनके सर के सैकड़ों टुकड़े होने की बात करती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने आगे कहा कि, इसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करता है और आज उसी कड़ी में हमने जय स्तंभ चौक पर डी. पुरंदेश्वरी का पुतला जलाया और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा डी पुरंदेश्वरी को चेतावनी दी जाती है कि वह जल्द से जल्द सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो उनका छत्तीसगढ़ में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा युवा कांग्रेस का विरोध करेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button