राज्य समाचार

दर्दनाक सड़क हादसे में 10 की मौत , तीर्थ से लौट रहे थे

मृतकों में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह भी शामिल हैं।

रायपुर। नुआपाड़ा कोमना थानाक्षेत्र   में कल देर रात  दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है । मृतकों में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह भी शामिल हैं। वाहन में सवार सभी लोग जसगीत कर वापस अपने घर जा रहे थे तभी इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मर दी ।पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है ।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री डॉ .रमन सिंह ने  ओड़िशा के जिला मुख्यालय  नुआपाड़ा में एक भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के 10 तीर्थ यात्रियों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है ।  ये भी मृतक महासमुन्द जिले के सांकरा (जोंक ) इलाके के निवासी थे ।  मुख्यमंत्री ने उनके शोक संतप्त  परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है । ये भी यात्री नुआपाड़ा जिले के कोमना में एक मंदिर के दर्शन के लिए गए थे ।  बीती रात उनके वाहन की एक ट्रक से टक्कर के फलस्वरूप यह दुर्घटना हुई ।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button