राज्य समाचार

दिल्ली में सीखा बस्तर के पार्षदों ने शहरीकरण का तरीका

जगदलपुर। राज्य शहरी विकास अभिकरण केंद्र प्रवर्तित आईसीबीपी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिक निगम जगदलपुर के सभी पार्षदों शामिल हुए। यह कार्यक्रम 26 और 27 फरवरी को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के दिल्ली केंद्र 22-23डी ब्लॉक पंखा रोड जनकपुरी नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन क्षमता विकास के उद्देश्य से किया गया था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट नई दिल्ली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यशाला में urbanization in india, अमृत, sbm, अर्बन प्रोजेक्ट, scm और हृदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, nulm योजना, साइट विजिट, ग्रुप discussions, फीडबैक, ग्रुप फोटोग्राफी आदि विषयों पर कार्यशाला में चर्चा की गई।
कार्यशाला में के. यशवर्धन राव, उदय नाथ जेम्स, अब्दुल रशीद, सुषमा सुता दास, राकेश मौर्य, अनीता नाग, राजेश चौधरी, सुषमा कश्यप, विजय कुमार, कैलाश नाथ नाग, घनश्याम बघेल, अपर्णा अवस्थी, सुशीला बघेल, मनोज ठाकुर, संग्राम सिंह राणा, उर्मिला कश्यप, राधा मणि बघेल, चमेली यादव, त्रिवेणी रणधारी, राधिका यादव, राजपाल कसेर, दीपक गुप्ता, सेजमणि बघेल, संतोष गौर, चंद्रशेखर सिंह ठाकुर, अशोक यादव, रोशन सिसोदिया, इंदिरा सिन्हा, धनसिंह नायक, लक्ष्मी कश्यप और नगर पालिका निगम जगदलपुर से राकेश झलके निज सहायक, रणधीर सिंह ठाकुर निज सहायक संबंधित दल के साथ दिल्ली में उपस्थित हुए।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button