14/04/2026

रायपुर एम्स से फरार कैदी गिरफ्तार

0

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। हत्या के मामले में सेंट्रल जेल रायपुर में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते शनिवार को पुलिस को चकमा देकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर से फरार हो गया था। फरारी की खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाया और अंततः उसे एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैदी के फरार होने के बाद रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने मिलकर त्वरित कार्रवाई शुरू की। रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी गई और सक्रियता के चलते आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

इस अभियान में आईजी आरपीएफ मुन्नवर खुर्शीद, एसएसपी रायपुर लाल उमेद सिंह, एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल, एसपी जीआरपी श्वेता सिन्हा और रायपुर पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश सोरी सहित कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।

फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस तरह से अस्पताल से फरार हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News