राज्य समाचार
भाटापारा में मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत
भाटापारा । भाटापारा में आदिवासी गोंड़ समाज मावली महासभा द्वारा सांस्कृतिक भवन लोकार्पण एवं रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्थानीय हैलीपैड पहुँचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
हैलीपेड में भाटापारा विधायक इंद्र साव,भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, समाज प्रमुखों, कलेक्टर दीपक सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, डीएफओ मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति गौते सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info