राज्य समाचार

मंत्री देवांगन ने गांधी जयंती पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

रायपुर । वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन बुधवार को गांधी जयंती पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हम जिस तरह घर में स्वच्छता और सफाई रखते हैं, उसी तरह सार्वजनिक स्थल व बाहर भी सफाई का ध्यान रखें। कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन का उपयोग करें। कुछ ऐसे ही उपाय अपनाकर हम न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे सकते हैं, बल्कि स्वयं को भी स्वस्थ रख सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज से 10 साल पहले बापू और शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। जिसका बेहतर प्रतिसाद मिला। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवर, मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, सुनिल भटपहरे, राधे यादव, बुधवार यादव, विजय साहू, नारायण सिंह ठाकुर, अनिल यादव, राज जायसवाल, किशन कैवर्त, संजय कुर्मवंशी, नारायण राजपूत, सुखदेव प्रजापति सहित नागरिक उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button