राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
आसमानी आफत का कहरः खेत में खाना खाने बैठी 3 महिलाओं पर गिरी बिजली
धमतरी. जिले में आसमानी आफत मुसीबत बनकर टूट पड़ी है. बिजली गिरने से तीन महिलाएं बेहोश हो गई. एक की हालत गंभीर है. घायल महिला को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. बाकी 2 को स्थिति ठीक बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.बता दें कि, अचानक मौसम में बदलाव आया और गरज चमक भी होने लगी थी. हालांकि शहर में हल्की बूंदा-बांदी हुई. मगर अंचल के आसपास गरज चमक के साथ अच्छी बारिश भी हुई थी. इसी दौरान ग्राम संबलपुर बोडरा में खेत में कुछ महिलाएं काम कर रही थी. जिसके बाद महिलाएं खेत में ही साथ खाना खाने के लिए बैठी थी. इसी दौरान जोर की गरज चमक हुई और महिलाएं बेहोश हो गई.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

