राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

 2 दिनों के लिए, 8 राज्यों में अलर्ट जारी, भारी से अति बारिश की चेतावनी

मौसम न्यूज़. देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. कोंकण और गोवा, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. दिल्ली-एनसीआर के भी कई इलाकों में दिनभर बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी.

मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में भारी से बहुत भारी (115.6 से 204.4 मिमी) तक बारिश होने की आशंका है. IMD ने इन राज्यों के लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 23 और 24 अगस्त को बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 204.4 मिमी से अधिक बारिश होने की आशंका है. बारिश की के चलते कई इलाकों में भूस्खलन की संभावना है. प्रशासन ने लोगों को जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button