राज्य समाचार

सिकल सेल एनिमिया व ब्रेस्ट कैंसर के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं : राज्यपाल

Spread the love

राज्यपाल डेका को जूनियर रेडकॉस जम्बूरी का एलबम भेंट किया

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्यपाल रमेन डेका से रविवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. के. राउत एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें विगत माह दुर्ग में आयोजित जूनियर रेडक्रॉस जम्बूरी का एलबम भेंट किया। आज एड्स दिवस के अवसर पर राज्यपाल को रेडक्रॉस की टीम द्वारा बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी शाखा दुर्ग की अध्यक्ष एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्यपाल को जम्बूरी में आयोजित विविध गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ में सिकल सेल एनिमिया और ब्रेस्ट कैंसर बीमारी की पहचान और उसके उपचार के लिए किये जा रहे कार्याे के संबंध में जानकारी ली। इन बीमारियों के संबंध में जनजागरूकता लाने के लिए रेडक्रॉस को अभियान चलाने के  निर्देश दिये। उन्होेंने कहा कि किसी एक जिले का चिन्हाकन कर वहां सिकल सेल एनिमिया से ग्रस्त रोगियों का सर्वे किया जाये। इसी तरह ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों की पहचान के लिए किसी एक जिले का चिन्हाकन कर वहां सर्वे किया जाये, जिससे समय पर लोगांे को चिकित्सा सुविधा मिले और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इसी अवसर पर रेडक्रॉस के पदाधिकारी, जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर एवं जूनियर रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button