June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

भूत-प्रेत, टोनही का खौफ हटाने हरेली में रात्रि भ्रमण करेगी अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। हरेली अमावस्या की रात को अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है। समिति के अध्यक्ष, डाॅ. दिनेश मिश्र ने घोषणा की कि इस विशेष जनजागरण अभियान के दौरान जादू टोने और टोनही प्रताड़ना के विरोध में ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में रात्रिभ्रमण, पम्पलेट और पोस्टर वितरण, तथा शपथ दिलाने जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी।

डाॅ. मिश्र ने बताया कि हरियाली अमावस्या को लेकर अनेक भ्रांतियाँ हैं, जिनमें से कुछ लोग इसे जादू-टोने से जोड़कर देखते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब परिकल्पनाएँ हैं और इनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं है। जादू-टोने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और कोई महिला टोनही नहीं होती।

डाॅ. मिश्र ने जोर दिया कि बीमारियों और प्राकृतिक आपदाओं का वास्तविक कारण जीवाणु, कीटाणु, गंदगी, प्रदूषित पानी, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं। सावन माह में बरसात के कारण बैक्टीरिया और कीटाणुओं का प्रसार बढ़ जाता है, जिससे आंत्रशोध, पीलिया, वायरल फीवर, मलेरिया जैसी बीमारियाँ फैलती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई, सुरक्षित पानी का उपयोग, और स्वच्छ भोजन का ध्यान रखना आवश्यक है।

डाॅ. मिश्र ने यह भी कहा कि कोरोना और अन्य संक्रमणों से बचाव के लिए साफ-सफाई, मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, और हाथ धोना महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि नीम की टहनी का उपयोग अंधविश्वास के कारण बच्चों और लोगों द्वारा जादू-टोने से बचने के लिए किया जाता है, लेकिन इससे पेड़ों को नुकसान पहुंचता है।

समिति का “कोई नारी टोनही नहीं” अभियान जारी रहेगा, जिसमें रात्रिभ्रमण के माध्यम से ग्रामीणों को अंधविश्वास और भ्रम से मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close