राज्य समाचार

कांग्रेस नेता के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई शिकायत, लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

27.05.23| कोतवाली थाना में कांग्रेस नेता के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, कलेक्ट्रेट में पदस्थ महिला कर्मचारी ने बीते 23 मई को कांग्रेसी नेता करन तामो के खिलाफ कोतवाली थाना में FIR दर्ज करवाई है. महिला ने करन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. थाना में जो आवेदन किया है उसमें लिखा है कि करन तामो उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है. 23 मई को वह अपने घर लंच करने आई थी. लंच करने के बाद वो कलेक्ट्रेट वापस जा रही थी. उसी दौरान करन आ धमका. साथ ही घर में घुसकर मारपीट किया है.

महिला के मुताबिक करन उसका हांथ पकड़कर उसे घर में घसीटकर ले गया. उसके साथ मारपीट की और गला दबा दिया. उससे मोबाईल छीन लिया और पर्स भी छीन लिया. किसी तरह महिला करन के चुंगल से छूट कर भागी तो करन ने उसे बीच सड़क पर सरेराह भी पीटा. इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी. आरोपी करन ने पर्स और स्कूटी की चाबी तो वापस कर दी, लेकिन उसका मोबाइल सड़क पर पटककर तोड़ दिया. आवेदन के आधार कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 341 और 452 के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में जांच जारी है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button