राज्य समाचार

वित्त मंत्री पेश कर रह है बजट: स्वास्थ्य, युवाओं, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ का वर्ष 2026-27 का बजट आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में पेश किया। यह विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई विधानसभा का पहला बजट है। कुल ₹1 लाख 72 हजार करोड़ का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण पर केंद्रित बताया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े ऐलान
सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज संचालन हेतु ₹50 करोड़ का प्रावधान।

रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल) और चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण।

रायपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट को हार्ट ट्रीटमेंट का सर्वश्रेष्ठ केंद्र बनाने के लिए ₹10 करोड़।

25 विकासखंडों में डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।

मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल हेतु ₹35 करोड़।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लिए ₹2000 करोड़ का प्रावधान।

शिक्षा और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी स्थापना के लिए ₹100-100 करोड़।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं हेतु ₹35 करोड़।

रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र की स्थापना।

5 नए नालंदा लाइब्रेरी परिसर के लिए ₹22 करोड़, साथ ही अतिरिक्त 5 नालंदा परिसर हेतु ₹5 करोड़।

ट्रिपल आईटी के लिए ₹20 करोड़।

रायपुर में पहला होम्योपैथिक कॉलेज खोला जाएगा।

जशपुर, रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और रायगढ़ के एक-एक कॉलेज को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा।

महिला एवं सामाजिक योजनाएं
महतारी वंदन योजना के लिए ₹8200 करोड़।

नोनी योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर बेटियों को ₹1.5 लाख की सहायता।

500 आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु ₹42 करोड़।

औद्योगिक और शहरी विकास
राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क, ₹250 करोड़ का प्रावधान।

मेट्रो रेल परियोजना की घोषणा, एजेंसी तय।

सीजी वायु (CG VAYU) योजना के तहत एयरपोर्ट विकास।

रायपुर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन हेतु ₹100 करोड़।

जल संसाधन विभाग के लिए ₹3500 करोड़।

206 गांवों को शहरों से जोड़ने हेतु ₹250 करोड़।

सड़कों के उन्नयन के लिए ₹200 करोड़।

रायपुर में खाद्य प्रयोगशाला (फूड लैब) का निर्माण।

बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस
बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण को ₹75-75 करोड़।

बस्तर नेट परियोजना हेतु ₹5 करोड़।

सरगुजा के मैनपाट विकास के लिए ₹5 करोड़।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर बजट को संतुलित और विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

यह बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन के माध्यम से राज्य को नई दिशा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button