राज्य समाचार

KORBA:खतरा सिर पर,फिर भी चिंता की कोई बात नहीं…क्योंकि अभी कोई मरा नहीं है…

कोरबा,30 जुलाई 2024। एक दिन पहले ही 29 जुलाई को शाम के वक्त शहर के डीडीएम रोड स्थित स्वामी विवेकानंद मार्ग में घटना हो गई जिसमें एक मवेशी बाल-बाल बच गया। सिर पर मंडराते खतरे को वीडियो में देखा जा सकता है। यहां के रहवासियों ने कई बार बिजली अधिकारियों को इसके सुधार के लिए निवेदन किया है,किंतु उनका कहना है की चिंता की कोई बात नहीं है। अब भला क्या कोई हादसा होने पर ही बात चिंताजनक होगी….?

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

जिले के विभिन्न स्थानों खासकर आवाजाही वाले क्षेत्रों में बिजली के तार अक्सर आतिशबाजियां करते रहते हैं। इस तरह की घटनाएं हाल-फिलहाल शहर क्षेत्र में सामने आ चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद खुले और लटके विद्युत तारों को सहेजने की जहमत प्रायः सभी मामलों में नहीं उठाई जा रही है। इसके कारण इन खुले ट्रांसफार्मर और विद्युत बॉक्स के आसपास विचरण करने वाले लोगों की जान पर खतरा भी मंडराता रहता है। मवेशियों के साथ तो अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं कि वह भोजन की तलाश में करंट से खेल जाते हैं।

 

 

दूसरी तरफ क्षेत्र में घूमते भिक्षुकों/विक्षिप्तों के अलावा कचरा से जीवन यापन/जरूरत का सामान तलाशने वालों के द्वारा भी इर्द-गिर्द चक्कर काटा जाता है। चूंकि कई स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मर के खम्भों के पास ही कचरा फेंक जाते हैं तो ऐसे में वहां तक जाने के चक्कर में इनकी जान पर खतरा बना रहता है ,शहर ही नहीं उपनगरीय और ग्रामीण अंचलों में भी में ट्रांसफार्मर खुला पड़ा रहता है..तार जमीन को छू रहे होते हैं.. हर समय जान का खतरा बना हुआ है लेकिन संबंधित लोग कहते हैं चिंता की कोई बात नहीं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button