June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
Uncategorized

गौ-तस्करी के शक में हुई मॉब लिंचिंग मामले में 5 आरोपियों गिरफ्तार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर । आरंग के पास महानदी पुल पर 7 जून को गौ-तस्करी के शक में हुई कथित मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी प्रमुख एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया गया है। चालान पेश होने के बाद अब अदालत में मुकदमा शुरू हो जाएगा।

घटना का विवरण
तनय लूनिया युवकों के उस ग्रुप का लीडर था, जो गौवंश से भरे ट्रक का पीछा कर रहे थे। यह पीछा रात में किया गया था और कुछ घंटे बाद पुल के नीचे सहारनपुर (यूपी) के दो युवकों चांद मियां और गुड्डू खान के शव मिले, जबकि तीसरा युवक सद्दाम गंभीर रूप से घायल पाया गया था। सद्दाम की भी एक हफ्ते बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस की जांच
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि गौवंश से भरे ट्रक का पीछा किया गया था और पुल पर मारपीट भी हुई थी। जांच के मुताबिक, मारपीट और धमकी से डर कर संभवतः तीनों ने पुल से छलांग लगाई होगी, लेकिन तीनों पथरीली सतह पर गिरे। इसके बाद से माब लिंचिंग की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

एसआईटी की कार्रवाई
माब लिंचिंग की आशंका को देखते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने एसआईटी का गठन किया था। मौतों के मामले में दफा 308 का केस रजिस्टर किया गया था। एसआईटी ने लगभग 15 दिन तक सारे सबूतों की पड़ताल के बाद गिरफ्तारियां शुरू की थीं।

पूरक चालान का विकल्प
एसआईटी प्रमुख एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि तफ्तीश जारी रहेगी और बाद में अन्य आरोपियों का पता चलेगा, तो उनकी भी गिरफ्तारी कर पूरक चालान पेश किया जा सकता है।

गिरफ्तार आरोपी
    हर्ष मिश्रा – बैजनाथपारा, रायपुर से गिरफ्तार।
    राजा अग्रवाल – पिथौरा से गिरफ्तार।
    मयंक शर्मा – महासमुंद से गिरफ्तार।
    नवीन ठाकुर – महासमुंद से गिरफ्तार।
    तनय लूनिया – घटना का मुख्य आरोपी, तीन दिन पहले गिरफ्तार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close