करियरराज्य समाचार
छेड़खानी के आरोप को लेकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, बिच बाजार युवक को जिंदा जलाया..
02.10.22| छेड़खानी के आरोप को लेकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया है. बीच बाजार में दिनदहाड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने युवक पर हमले के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी. बीच बाजार इस तरह की वारदात से दहशत का माहौल है. लोगों में खौफ साफ देखा जा रहा है. मामले की जानकारी लगते ही युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है.. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली थाना के बुधवारी बाजार की घटना है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम जितेंद्र साहू 36 वर्ष है. वहीं आरोपी का नाम सीमा साहू 36 वर्ष है. दोनों अलग अलग मोहल्ले रामगढ़ निवासी हैं. इस वारदात ने सनसनी फैल दी है.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
