राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने कहा- जो कानून के खिलाफ जाएगा उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी

दो आईपीएस अफसरों के निलंबन पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

Spread the love

रायपुर। नान घोटाला मामले की जांच गलत ढंग से करने और अवैध तरीके से फोन टेपिंग कराने के मामले में आरोपी बनाये गए आईपीएस मुकेश गुप्ता और रजनेश सिंह के मामले में दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। कानून से आगे बढ़कर जो काम करेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो कानून के खिलाफ जाएगा उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। आगे और भी बड़ी कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा सीधे तौर पर निजता का उल्लंघन किया जा रहा था। फोन टैपिंग संगीन आरोप है, जो कूट रचना करे हैं, छेड़छाड़ करें हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, और हुई है. यह तो निजता के हनन का बहुत गंभीर मामला है. जो पहले सुनने में आ रहा था, वह दिखाई भी दे रहा है। जिसके चलते यह कार्रवाई हुई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button