July 9, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
अवैध खनिज परिवहन पर 2 हाईवा वाहन ज़प्तकलेक्टर व्यास ने कांवर यात्रा की तैयारी का किया अवलोकनशासकीय प्राथमिक शाला सेक्टर 5 बालको नगर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजनकोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भोजन ठेका खत्म होने के बावजूद अवैध रूप से एक्सटेंशन। GST महीनों से जमा नहीं, घटिया भोजन परोसा जा रहा, बिलिंग में हेराफेरी — पढ़िए घोटाले की पूरी रिपोर्ट…बंदर की करेंट के चपेट में आने से हुई मौत, वन विभाग एवं नोवा नेचर की टीम ने किया विधि विधान से अंतिम संस्कार।CM साय ने मैनपाट में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरणतेलीबांधा के जिम में लगी आगक्रिप्टोकरेंसी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तारछत्तीसगढ़ में शराब बिक्री से 2300 करोड़ का राजस्व, लेकिन नई दुकानों का बढ़ा विरोधछुरा की ‘गोल्डन गर्ल’ ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस..
छत्तीसगढ़

नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान का हौसला बुलंद, कहा – ठीक होते ही और मारूंगा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अबूझमाड़ नक्सली हमले में घायल जवानों से मिलने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे

रायपुर, 16 जून 2024/ नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान श्री कैलाश नेताम ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कहा कि ठीक होते ही और मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था ’ये दिल मांगे मोर’।

दरअसल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे तब एसटीएफ के घायल जवान श्री कैलाश नेताम ने बताया कि ठीक होते ही और मारूंगा। यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया। एसटीएफ के एक अन्य घायल जवान श्री लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात नहीं कर पाए, लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान श्री लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश भी दिए।

इस मौके पर विधायक श्री मोतीलाल साहू और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close