राज्य समाचार
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 27 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नोबल पुरस्कार प्राप्त भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समाज में बिखरी अंधविश्वास की जड़ों को हटाने के लिए परिष्कृत सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना बहुत जरूरी है। हमारे देश ने विज्ञान के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच के साथ जीवन स्तर में सुधार और तरक्की की ओर ले जाता है।
Live Cricket Info

