12/04/2026

कलेक्टर ने किया बेला गौठान का निरीक्षण

0


कोरबा 10 फरवरी 2024। कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा विकासखण्ड के बेला गौठान का निरीक्षण कर विभिन्न अधोसंरचना निर्माण एवं गतिविधियां संचालित कर मॉडल गौठान के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार बेला गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया जाएगा। इस हेतु यहां आजीविका संवर्धन गतिविधियां संचालित करने हेतु विभिन्न अधोसरंचना निर्माण कर गौठान से जुड़ी महिला समूह को स्वावलंबी बनाया जाएगा। मॉडल गौठान का उद्देश्य पूरा होना चाहिए। इस हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर इस दिशा में प्रभावी कदम उठाएं। गौठान में खाद निर्माण, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन बाड़ी विकास जैसी अनेक गतिविधियां संचालित करने के लिए महिला समूह का चयन कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान करने की बात कही। गौठान में सामुदायिक बाड़ी विकास एवं चारागाह निर्माण हेतु भी स्थान चिन्हांकन सहित अन्य तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संबित मिश्रा उद्यानिकी, पशुपालन सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी, सरपंच, सचिव एवं गौठान से जुड़ी समूह की महिलाएं  उपस्थित थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News