12/04/2026

अम्बिकापुर : 11 माह के बच्चे के साथ मिली महिला की लाश

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर में बुधवार की सुबह महिला व उसके 11 माह के मासूम पुत्र की डबरी में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
ग्राम महेशपुर निवासी हुकुम साय राजवाड़े बुधवार तड़के गांव में चल रहे मनरेगा के कार्य में मजदूरी करने घर से निकल गया था। उस दौरान घर में उसकी पत्नी सोनामती राजवाड़े 29 वर्ष व 11 माह का पुत्र यश कुमार एक साथ सो रहे थे। बड़ा लड़का दादी के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था।
सुबह लगभग सात-आठ बजे जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो देखा कि सोनामती व यश कुमार कमरे में नहीं हैं। घर में खोजबीन करने पर जब दोनों नहीं मिले तो परिजनों ने बस्ती में उनकी तलाश शुरू की। घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर सिंचाई के लिए गांव वालों द्वारा तैयार डबरी के पास महिला का एक कपड़ा नजर आने पर परिजनों को संदेह हुआ।
जब जाल डालकर तलाशी अभियान चलाया गया तो पहले महिला की लाश मिली। थोड़ी देर बाद मासूम यश का भी शव बरामद कर लिया। पीएम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की जानकारी दी गई है। आशंका है कि दुधमुंहे के साथ मां ने खुदकुशी की है, लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रेमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News