राज्य समाचार

एक सप्ताह में सीएम हॉउस शिफ्ट हो जाएंगे सीएम भुपेश बघेल

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक हफ्ते में सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस में शिफ्ट हो जाएंगे। सीएम हाउस के दोनों गेट पर अब बघेल की नाम पट्टिका भी लगा दी गई है। बघेल ने 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सिविल लाइन के सीएम हाउस को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खाली नहीं किया था, इसलिए बघेल के लिए शंकरनगर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना को अस्थायी सीएम हाउस बनाया गया।
पहुना में बघेल शिफ्ट नहीं हुए, केवल बैठकों और जनता से मुलाकात के लिए उपयोग किया। अभी वे अपने भिलाई स्थित निजी निवास में ही रहते हैं। 21 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने सीएम हाउस को खाली किया।
उसके बाद 24 जनवरी को बघेल ने सीएम हाउस का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा था कि फर्नीचर वगैरह बदलने में फिजूलखर्ज न किया जाए। रंगरोगन और सफाई करा दी जाए। उसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग सीएम हाउस को तैयार करने में जुटा हुआ है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button