राज्य समाचार

नितिन नबीन ने ली सदस्यता अभियान को लेकर बैठक

हर जिले का टारगेट 20 प्रतिशत बढ़ाया

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ भाजपा को सदस्यता का लक्ष्य 10 लाख बढ़ाकर 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य दिए जाने के परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्षों और जिला सदस्यता प्रभारियों की बैठक ली। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहूत इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, निरंजन सिन्हा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भारत लाल वर्मा, रामजी भारती, जगदीश (रामू) रोहरा, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, राजीव अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में जिला सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

हम 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करेंगे -नवीन

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक सदस्य पूरी सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान में लगा हुआ है। सभी चीजों का आँकलन करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए सदस्यता का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे अब 10 लाख बढ़ाकर 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही नवीन ने  हर जिले का लक्ष्य 20 प्रतिशत बढ़ाया है।

भाजपा के सदस्यता अभियान में दिख रही एकजुटता के दृष्टिगत नड्डा ने यह लक्ष्य दिया है। नवीन ने कहा  लक्ष्य के आधार पर हमने आँकलन कर प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों के साथ बैठकर सदस्यता अभियान में 10 लाख अतिरिक्त सदस्य बनाने के लक्ष्य पर चर्चा की है और 60 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को हम लोग हासिल करेंगे, इसके लिए हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व को आश्वस्त किया है। नवीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने राज्य के विकास में मात्र 8 महीने में ही उन सारे वादों को भी पूरा किया है जो वादे पूर्व की कांग्रेस सरकार 5 वर्षों में पूरा नहीं कर पाई।

भाजपा की सरकार ने 8 महीने में ही मोदी की गारंटी के तहत के गए अधिकांश वादे भी पूरे किए हैं। जनता हमारे साथ है और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस अभियान में दिख रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में कांग्रेस की शुक्रवार से शुरू हुई न्याय पदयात्रा पर तीखा कटाक्ष करते हुए कांग्रेस शासनकाल के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार गिनाए और कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के साथ जितना अन्याय किया है, उनको उन अन्याय का हिसाब देना चाहिए।

छत्तीसगढ़ की जनता से इसलिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि  अजा वर्ग के युवा अभ्यर्थियों को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा था! छत्तीसगढ़ वह दिन भी भूला नहीं है कि किस प्रकार पीएससी के घोटाले में पूरी सरकार इन्वॉल्व थी! प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि किस प्रकार प्रधानमंत्री आवास को केवल अपना चेहरा नहीं चमक रहा था, इसलिए गरीबों का आवास छीनने का गुनाह किसने किया! वहीं कांग्रेस की सरकार ने घोटालों का सिलसिला चलाया! किस प्रकार शराब घोटाले में सरकार पूरी तरह से संलिप्त नजर आई।

भगवान के नाम पर महादेव सट्टा एप बनाकर किस प्रकार से कांग्रेस की पिछली सरकार के मुखिया और उस समय के तत्कालीन कांग्रेस के नेता खुद उसमें पूरी तरह से इन्वॉल्व थे। पूरे छत्तीसगढ़ को करप्शन का बाजार बनाया हुआ था। नवीन ने कहा कि इन सब गलत कृत्यों के लिए और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ जो अन्याय किया है, उसके लिए कांग्रेस नेताओं को पछतावा होना चाहिए, माफी मांगनी चाहिए। उनके अन्यायों का हिसाब उनको इस यात्रा के क्रम में देना चाहिए।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button