करियरराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल पहुंचे रायपुर,राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक शुरू,भूपेश बघेल भी मौजूद,भूपेश बघेल भी मौजूद

रायपुर: एआईसीसी के महासचिव के वेणुगोपाल और अजय माकन की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस में गठित चुनावी कमेटियों की बैठक शुरू हो गई है। माकन, स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख हैं। बैठक में प्रभारी शैलजा, सीएम बघेल भी मौजूद है।

आवेदन प्रक्रिया जारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने तो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। अब कांग्रेस में किस-किसको जिम्मेदारी सौंपी जाएगी इसका इंतजार किया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 अगस्त से कांग्रेस कमेटी में दावेदारों के आवेदन की प्रकिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया 22 अगस्त तक जारी रहेगी।

सीएम ने ठोकी दावेदारी

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है। अब प्रदेश के सभी जगहों से चुनावी शोर सुनाई दे रही है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी बीच आज सीएम भूपेश बघेल ने भी दावेदारी का ताल ठोक दिया है। सीएम भूपेश ने पाटन से दावेदारी के लिए आवेदन कर दिए हैं। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष को अपना आवेदन सौंप दिया है। आपको बता दें कि बीजेपी से सांसद विजय बघेल ने भी पाटन विधानसभा से दावेदारी ठोकी है। अब सीएम भूपेश और सांसद विजय बघेल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button