राज्य समाचार

शादीशुदा प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका फांसी पर झूली, युवक के फांसी लगाने के बाद युवती ने उसी पेड़ पर दी जान…

Spread the love

 

जांजगीर।   जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। खेत में एक पेड़ से युवक का शव मिलने के कुछ समय बाद उसकी प्रेमिका ने भी कथित तौर पर उसी स्थान पर फंदे से लटककर जान दे दी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को सूचना मिली कि धाराशिव निवासी विष्णुकांत पुरी (40) और लीलाबाई सूर्यवंशी (27) के शव गांव के एक खेत में पेड़ से लटके मिले हैं। सूचना पर पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले एक वर्ष से अधिक समय से प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक, विष्णुकांत पहले से शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं।जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के संबंधों को लेकर अक्सर विवाद होता था। जानकारी के अनुसार, लीलाबाई कई बार विष्णुकांत के घर गई थी, जहां उसकी पत्नी के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं भी हुई थीं।

 

 

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को लीलाबाई ने विष्णुकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जब पुलिस युवक के घर पहुंची तो वह वहां से फरार मिला। इसके बाद से वह लापता था। उसके बाद विष्णुकांत ने लगभग 20 जुलाई को ही खेत में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी।

जब उसका शव मिला, तब तक वह काफी हद तक सड़-गल चुका था।पुलिस जांच में सामने आया है कि 23 जुलाई को जब लीलाबाई को विष्णुकांत की मौत की जानकारी मिली तो वह उसी खेत में पहुंची। इसके बाद उसने भी कथित तौर पर उसी पेड़ की डाल पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

 

पामगढ़ थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button