छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी – भूख के विरुद्ध सेवा का संकल्प: रोटी बैंक सेवा को नई गति, मिहिर कैवर्थ्य बने प्रभारी

कोरबा – छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित जरूरतमंदों की भूख मिटाने हेतु “रोटी बैंक सेवा” 21 जून 2018 से निरंतर संचालित की जा रही है। इस सेवा के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर एवं रात्रि में घर-घर से रोटी एकत्रित कर जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक परोसी जाती है। साथ ही संस्था के “अपना घर सेवा आश्रम” में भी नियमित रूप से भोजन सेवा प्रदान की जा रही है।
संस्था की सर्वसम्मति से रोटी बैंक सेवा को और अधिक गति देने एवं इसे सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से मिहिर कैवर्थ्य को “रोटी बैंक सेवा प्रभारी” नियुक्त किया गया है।
संस्था ने आमजन से अपील की है कि इस पुनीत सेवा से अधिक से अधिक लोग जुड़ें और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने में सहयोग करें। किसी भी जरूरतमंद तक रोटी पहुंचाने अथवा सेवा से जुड़ने के लिए संस्था द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8878447777 जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है और सभी नागरिकों से इसमें सहभागी बनने का आह्वान करती है।
Live Cricket Info
