17/04/2026

पीएम मोदी का बिलासपुर दौरा 30 को

0

बिलासपुर –  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने के अंदर होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की है। जिसका अब समापन होने वाला हैं।

बताया जा रहा है कि कल यानी 30 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन होगा। इस समापन कार्यक्रम में PM मोदी पहुचेंगे। बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

साइंस कॉलेज प्रांगण विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के अपने परिवारजनों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मोदी जी भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रथम चरण का समापन भी करेंगे।

 

बिलासपुर पहुंची पीएम मोदी की चार बुलेट प्रूफ कार

साइंस कालेज मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा के मद्देनजर गुरुवार को दिल्ली से चार बुलेट प्रूफ कार ऋषिकेश योग नगरी-पुरी उत्कल एक्सप्रेस में लगे वीपी वैगन से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। आरपीएफ, पुलिस व एसपीजी की निगरानी में कार वैगन से उतारा गया।

इसके बाद एसपीजी उन्हें लेकर रवाना हो गई। प्रधानमंत्री मोदी का 30 सितंबर को बिलासपुर आगमन होगा। इसलिए उनके लिए बुलेट प्रूफ कार गुरुवार को ही पहुंच गई। हालांकि ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने का समय सुबह नौ बजे के करीब है। लेकिन, आज विलंब थी।

यह ट्रेन सुबह नौ बजे की की जगह दोपहर ढाई बजे जोनल स्टेशन पहुंची। ट्रेन में अलग से एक वीपी वैगन लगाया था ,जिसमें चारों कारें थीं। इस वैगन की क्षमता 23 टन होती है। कार जब बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो पूरी सावधानी व सुरक्षा के साथ वैगन को ट्रेन से अलग किया गया। इसके बाद उसे आरएमएस के पास साइडिंग में लाया गया। यहां पहले से एसपीजी की टीम तैनात थी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News