राज्य समाचार

फाइलों में मर चुकी महिला निकली जिंदा, पीड़िता ने की मृत सूची से नाम हटाने की मांग

Spread the love

कोरोनाकाल में इलाज के लिए भर्ती होने के बाद घर तो स्वस्थ होकर लौटे लेकिन प्रशासन की फाइलों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। इसमें अभनपुर निवासी नीलकंठ सिन्हा, टोकरो गांव निवासी उतरा पाल व रायपुर निवासी कुमारी बाई राजपूत शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच यह माना अस्पताल व इंडोर स्टेडियम में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। इसके कुछ दिनों बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए। मृत लोगों की सूची में जिंदा व्यक्तियों के होने की जानकारी मिली, तब प्रशासन की लापरवाही सामने आई। पीड़ितों ने प्रशासन से मृत सूची से नाम हटाने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन दोनों ने ही पल्ला झाड़ लिया है। सीएमएचओ डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। इसकी जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button