राज्य समाचार

2 साल की बच्ची समेत एक ही कमरे में पड़ी मिली पति-पत्नी की लाश, प्रथम दृष्टया कत्ल की आशंका, गांव में हड़कंप

Spread the love

कोरबा। गुरुवार की सुबह जिले के उरगा क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक मकान में दो साल की मासूम समेत तीन लोगों की लाश मिली है। पति पत्नी और उनकी बच्ची की लाश एक ही कमरे में पड़ी मिली। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रथम दृष्टया मामला कत्ल का प्रतीत हो रहा है।
यह घटना शहर से लगे पुलिस थाना उरगा अंतर्गत ग्राम कुकरीचोली का है। यहां रहने वाले जयराम रजक, उसकी पत्नी सुजाता रजक और दो साल की बेटी की लाश एक ही कमरे में पाई गई है। घटनास्थल पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा पहुंच चुके हैं और उनका कहना है कि पहली नजर में यह मामला हत्या का लग रहा है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

यह घटना किन कारणों, परिस्थितियों में हुई। यह हत्या ही है या आत्महत्या है या फिर हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है, यह सब जांच के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मामले के लिए उठ रहे सवालों का जबाव जांच पूरी होने के बाद ही मिल सजेगा। सभी बिंदुओं की जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है। सुबह सवेरे इस घटना के सामने आने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button