राज्य समाचार

CG NEWS : मुर्गे का शिकार करने पहुंचा तेंदुआ, तार में फंसकर मौत

Spread the love

कांकेर – शहर से सटे सिंगारभाट गांव में बीच बस्ती में तेंदुआ घुस आया. घटना सुबह करीब 4 बजे की है. जब पहाड़ी से उतरकर एक तेंदुआ खाने की तलाश में गांव में घुस गया. इस दौरान गांव में बहुत ज्यादा चहल पहल नहीं थी लेकिन मुर्गे मुर्गियां बांग देकर लोगों को उठाने की कोशिश कर रहे थे. तभी तेंदुए ने उन पर हमला करने की कोशिश की. मुर्गे मुर्गियां तो भाग गए लेकिन भूखा तेंदुआ इस दौरान एक घर के आंगन में रखे लोहे की तार में फंस गया.

तार में फंसने के बाद तेंदुए ने अपने आप को उस तार से निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन तेंदुआ उसमें से निकल नहीं पाया. लोहे की तार में फंसे रहने और उससे निकलने की नाकाम कोशिश के दौरान तेंदुआ बुरी तरह से घायल हो गया. गांव के लोगों ने जैसे ही तेंदुए को देखा गांव में हड़कंप मच गया.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

तुरंत इसकी सूचना सरपंच ने वन विभाग को दी. गांव में तेंदुआ घुसने की खबर फैलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई. जिससे तेंदुए के रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही थी. पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया. भीड़ को हटाकर जब तक तेंदुए को रेस्क्यू करने की कोशिश की गई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button