राज्य समाचार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर किया रेप, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

भिलाई।। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में एक 26 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। महिला के प्रेमी ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे यह कृत्य किया। घटना की शिकायत मिलने पर वैशाली नगर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता का प्रेमी फरार है। उसका लोकेशन ओडिशा में मिला है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए रवाना हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला शांति नगर में अपने पति के साथ मकान निर्माण में मजदूरी का काम करती है। निर्माणाधीन भवन के पास ही झोपड़ी बनाकर वे लोग रहते हैं। पीड़िता का पति नुआखाई के त्योहार पर बच्चे को लेकर ओडिशा गया था। महिला घर पर अकेली थी। 18 सितंबर की रात को महिला का प्रेमी जय अपने दोस्त शंकर जगत के साथ उसके घर पहुंचा और दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पति के लौटने के बाद महिला ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को पीड़िता ने अपने पति के साथ वैशाली नगर थाने जाकर घटना की शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी की। पुलिस ने एक आरोपित शंकर जगत (40) को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं उसका प्रेमी जय फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ओडिशा रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपित प्रेमी भी मजदूरी का काम करता है। काम के दौरान ही उनकी जान पहचान हो गई थी और उनके बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया था।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button