राजनीतीराज्य समाचार

शेयर चैट पर नाबालिग लड़की से दोस्ती, मिलने बुलाया और किया रेप

Spread the love

21.04.22| छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उत्तर प्रदेश के एक युवक ने शेयर चैट पर नाबालिग लड़की से दोस्ती की और उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया। फिर उसने उसके साथ रेप किया और लड़की को उत्तर प्रदेश लेकर जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गौरेला निवासी एक महिला ने बुधवार 19 अप्रैल को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, उसकी बेटी लापता हो गई है। महिला ने कहा कि, उसने अपनी बेटी को हर जगह तलाश लिया है, लेकिन वो कहीं भी नहीं मिल रही है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की। इस बीच बुधवार रात पुलिस पेट्रोलिंग टीम को गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की के साथ एक युवक संदिग्ध हालत में मिला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जब पुलिस ने गुमशुदा लकड़ी की फोटो से नाबालिग लड़की का मिलान किया तो उनकी तलाश खत्म हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग का रेस्क्यू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना परिचय गोरखपुर निवासी, मेराज अंसारी बताया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसकी दोस्ती कुछ महीनों पहले शेयर चैट के जरिए लड़की से हुई थी। इसके बाद दोनों घंटों एक-दूसरे से शेयर चैट के जरिए संपर्क में रहने लगे। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। वो लड़की से मिलने 2 दिन पहले गौरेला पहुंचा। यहां वो एक होटल में रुका हुआ था, वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी से उसकी केवल दोस्ती थी। उसने 2 दिन पहले कहा कि, वो गौरेला उससे मिलने के लिए आया हुआ है तो वह सिर्फ मिलने के लिए होटल गई थी। लेकिन, उसने उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे अपने साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लेकर जा रहा था। जहां का वो रहने वाला है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button